Jharkhand

JLKM ने किया झारखंड बंद का एलान : टाइगर अनिल कुमार महतो की हत्या के विरोध में बड़ा कदम

#रांची — टाइगर अनिल महतो की हत्या पर उबाल, 27 मार्च को JLKM ने किया झारखंड बंद का आह्वान :

  • कांके चौक में दिनदहाड़े टाइगर अनिल महतो की गोली मारकर हत्या
  • JLKM और झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने किया बंद का एलान
  • 27 मार्च को सुबह 6 बजे से 24 घंटे का झारखंड बंद रहेगा लागू
  • जंगलराज और कानून व्यवस्था की विफलता का लगाया आरोप
  • सभी संगठन पदाधिकारियों और जनता से बंद को सफल बनाने की अपील

कांके चौक पर अपराधियों का तांडव, टाइगर अनिल महतो की हत्या

रांची जिले के कांके चौक पर दिनदहाड़े अपराधियों ने समाजसेवी और पूर्व जिला परिषद सदस्य टाइगर अनिल कुमार महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना राज्य में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और जंगलराज को उजागर करती है। इससे पहले भी जोरार नामकुम के आदिवासी युवक सोनू मुंडा की हत्या हो चुकी है, जिसने झारखंड की स्थिति को और अधिक चिंताजनक बना दिया है।

हत्या के खिलाफ जहां स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं खबर मिलते ही JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो रिम्स पहुंचे. उन्होंने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली और ढाढ़स बंधाया.

राजनीतिक दलों ने गुरुवार को बंद का ऐलान किया है. बीजेपी और आजसू ने रांची बंद, जबकि जेएलकेएम ने झारखंड बंद बुलाया है.

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रशासन पर विफलता का आरोप

देवेंद्र नाथ महतो (केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष, JLKM) ने कहा, “झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। लगातार हो रही घटनाएं सरकार की नाकामी का प्रमाण हैं।”

27 मार्च को झारखंड बंद का आह्वान

इस बढ़ते जंगलराज के विरोध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) और झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन (जे.सा.पा.यू.) ने 27 मार्च 2025 (गुरुवार) को सुबह 6 बजे से 24 घंटे के झारखंड बंद का एलान किया है। संगठन ने सभी जनता और पदाधिकारियों से बंदी को सफल बनाने की अपील की है।

बंद को सफल बनाने की अपील

JLKM के सभी पदाधिकारियों और आम जनता से अपील की गई है कि वे शांति और अनुशासन के साथ बंदी को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। यह कदम राज्य में व्यवस्था सुधार और प्रशासन को जगाने के लिए उठाया गया है।

जनहित की खबरें लेकर आएगा न्यूज़ देखो

‘न्यूज़ देखो’ हमेशा आपकी सेवा में निष्पक्ष और सच्ची खबरें लेकर आता रहेगा। राज्य के हर कोने की खबर हम आप तक सबसे पहले और सटीक रूप में पहुंचाते रहेंगेहर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

आप भी दें अपनी प्रतिक्रिया — रेटिंग और कमेंट करना न भूलें

अगर यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है, तो कृपया खबर को रेट करें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में साझा करें। साथ ही खबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Radhika Netralay Garhwa
Engineer & Doctor Academy
आगे पढ़िए...
नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related News

Back to top button
error: